मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2025 में होटल, रिसॉर्ट और दूसरे पर्यटन प्रोजेक्ट पर कैपिटल सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी और बैंक लोन दोनों के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट चाहिए।
हम कमरों की संख्या, निर्माण लागत, ऑक्यूपेंसी, कमरे का किराया और संचालन खर्च के हिसाब से रिपोर्ट बनाते हैं – ताकि बैंक और पर्यटन विभाग दोनों को साफ़ तस्वीर मिले।
योजना – एक नज़र में
| सामान्य सब्सिडी | 15% (होटल, रिसॉर्ट, हेरिटेज, होमस्टे आदि) |
| वन्यजीव रिसॉर्ट (अधिसूचित वन क्षेत्र) | 20% |
| रोपवे | 40% |
| अतिरिक्त | +5% – दूरस्थ क्षेत्र या SC/ST उद्यमी |
| स्टैंडर्ड होटल उदाहरण | न्यूनतम ₹2 करोड़ निवेश → ₹50 लाख तक सब्सिडी |
| आवेदन कब | यूनिट शुरू होने के 1 साल के अंदर |
Hotel & Resort Project Report में क्या-क्या होता है
- प्रोजेक्ट का प्रकार, जगह और पर्यटन महत्व
- कमरों की संख्या, सुविधाएँ और बिल्डिंग प्लान
- ज़मीन, निर्माण, फर्नीचर और उपकरण की लागत
- ऑक्यूपेंसी और कमरे के किराए का अनुमान
- रेस्टोरेंट, इवेंट और दूसरी आय
- स्टाफ, बिजली और रखरखाव खर्च
- सब्सिडी + बैंक लोन + अपना हिस्सा
- 7–10 साल का मुनाफ़ा, DSCR और लोन चुकाने की तालिका
आपसे कौन से दस्तावेज़ चाहिए
- आधार और PAN / फर्म या कंपनी के कागज़
- ज़मीन के कागज़ या लीज़
- बिल्डिंग नक्शा और सिविल एस्टिमेट
- फर्नीचर / उपकरण के कोटेशन
- बैंक स्टेटमेंट और ITR (अगर हैं)
हम कैसे काम करते हैं
- फ़ोन या WhatsApp पर अपने बिज़नेस और लोन की ज़रूरत बताएँ
- हम बताते हैं कि आपके लिए कौन सी योजना सबसे सही है
- आप ज़रूरी दस्तावेज़ और कोटेशन भेजें
- हमारी CA टीम बैंक-स्वीकृत फॉर्मेट में रिपोर्ट तैयार करती है
- ऑनलाइन आवेदन और बैंक के सवालों में भी हम मदद करते हैं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
MP Tourism Policy में होटल पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
ज़्यादातर होटल और रिसॉर्ट पर 15% कैपिटल सब्सिडी है। दूरस्थ क्षेत्र या SC/ST उद्यमी को 5% अतिरिक्त मिलता है। अधिकतम राशि होटल की श्रेणी पर निर्भर है।
क्या होमस्टे या फार्म स्टे भी शामिल है?
हाँ। बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट, होमस्टे, ग्राम स्टे और फार्म स्टे भी नीति की सूची में हैं।
सब्सिडी कब मिलती है?
यूनिट शुरू होने के बाद आवेदन करना होता है (1 साल के अंदर)। यूनिट को 3 साल लगातार चलाना ज़रूरी है।
Hotel project report की कीमत कितनी है?
अभी विशेष ऑफ़र में होटल और रिसॉर्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट ₹4,999 में बनती है।
📄 Hotel & Resort Project Report बनवाएँ – ₹4,999 में
अपने बिज़नेस की जानकारी भेजें। हमारी CA टीम आपकी रिपोर्ट बनाकर आवेदन और बैंक तक पूरी मदद करेगी।
उपयोगी जानकारी
दूसरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
योजना की शर्तें और सब्सिडी की दर सरकार बदल सकती है। आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर ताज़ा नियम ज़रूर देखें। Pragati Saathi सरकारी संस्था नहीं है।