PMEGP (प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम) में आवेदन के समय प्रोजेक्ट रिपोर्ट अपलोड करनी होती है। बैंक इसी रिपोर्ट को देखकर लोन मंज़ूर करता है। रिपोर्ट कमज़ोर हो तो आवेदन अक्सर बैंक में ही अटक जाता है।
हम आपके बिज़नेस के हिसाब से असली मशीनरी कोटेशन, सही लागत और 5–7 साल के अनुमानित आँकड़ों के साथ रिपोर्ट बनाते हैं।
योजना – एक नज़र में
| अधिकतम प्रोजेक्ट लागत | मैन्युफैक्चरिंग ₹50 लाख, सर्विस ₹20 लाख |
| सब्सिडी (सामान्य वर्ग) | शहरी 15%, ग्रामीण 25% |
| सब्सिडी (SC/ST/OBC/महिला/अन्य विशेष वर्ग) | शहरी 25%, ग्रामीण 35% |
| अपना योगदान | सामान्य 10%, विशेष वर्ग 5% |
| आवेदन पोर्टल | kviconline.gov.in/pmegpeportal |
PMEGP Project Report में क्या-क्या होता है
- प्रमोटर की जानकारी और अनुभव
- बिज़नेस / उत्पाद का विवरण
- मशीनरी और उपकरण की सूची (कोटेशन के साथ)
- प्रोजेक्ट की कुल लागत और फंड का स्रोत (लोन + सब्सिडी + अपना हिस्सा)
- कच्चा माल, स्टाफ और बिजली का खर्च
- 5–7 साल की अनुमानित बिक्री और मुनाफ़ा
- लोन चुकाने की तालिका (Repayment Schedule)
- DSCR, Break-even और ज़रूरी अनुपात
आपसे कौन से दस्तावेज़ चाहिए
- आधार और PAN कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र (8वीं पास – बड़े प्रोजेक्ट के लिए)
- जाति / विशेष वर्ग प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
- ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
- मशीनरी के कोटेशन
- जगह के कागज़ / किरायानामा
हम कैसे काम करते हैं
- फ़ोन या WhatsApp पर अपने बिज़नेस और लोन की ज़रूरत बताएँ
- हम बताते हैं कि आपके लिए कौन सी योजना सबसे सही है
- आप ज़रूरी दस्तावेज़ और कोटेशन भेजें
- हमारी CA टीम बैंक-स्वीकृत फॉर्मेट में रिपोर्ट तैयार करती है
- ऑनलाइन आवेदन और बैंक के सवालों में भी हम मदद करते हैं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
PMEGP के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट ज़रूरी है?
हाँ। ऑनलाइन आवेदन में प्रोजेक्ट रिपोर्ट अपलोड करनी होती है, और बैंक इसी के आधार पर लोन देता है।
क्या इंटरनेट से डाउनलोड की गई PMEGP project report PDF चलेगी?
सैंपल PDF से फॉर्मेट समझ आता है, पर आँकड़े आपके बिज़नेस के नहीं होते। बैंक अक्सर ऐसी रिपोर्ट पर सवाल पूछता है या लौटा देता है।
सब्सिडी कब मिलती है?
सब्सिडी (मार्जिन मनी) बैंक के ज़रिए आती है और ट्रेनिंग (EDP) व बाकी शर्तें पूरी होने के बाद समायोजित होती है।
क्या आप आवेदन भी भरते हैं?
हाँ, रिपोर्ट के साथ हम ऑनलाइन आवेदन और बैंक से बातचीत में भी मदद करते हैं।
📄 PMEGP Project Report बनवाएँ – ₹2,999 से
अपने बिज़नेस की जानकारी भेजें। हमारी CA टीम आपकी रिपोर्ट बनाकर आवेदन और बैंक तक पूरी मदद करेगी।
उपयोगी जानकारी
दूसरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
योजना की शर्तें और सब्सिडी की दर सरकार बदल सकती है। आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर ताज़ा नियम ज़रूर देखें। Pragati Saathi सरकारी संस्था नहीं है।